राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 161 बचे हुए सफल

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। देश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कमजोर आय वर्ग के बच्चों हेतु संचालित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम आज अपराह्न 2रू00 बजे से मदजकंजं.बव. पद पोर्टल पर जारी कर दिया गया द्यप्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षा में जनपद सिद्धार्थ नगर से लगभग 1300 बच्चे शामिल हुए थे जबकि जनपद सिद्धार्थ नगर को कुल 164 सीटें आवंटित हैं जिसमे से 161 सीटों पर बच्चे स्थान बनाने में सफल हुए हैं 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के कोटे की फिर से रिक्त रह गई है द्य लोटन क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी के बच्चों ने एक बार पुनः इस परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराते हुए 20 सीटों पर कब्जा जमायाद्य खेसरहा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय आकोली से 8 बच्चे, भनवापुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कोहडौरा से 5 बच्चे,जोगिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय टांडिया से 5 बच्चे, नवगढ़ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खलीलपुर से चार बच्चे, बर्डपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मधुबनिया से 4 एवं पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय चकई जोत से 4 बच्चे, इटवा विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पचपेड़वा से 7 बच्चे मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफलता प्राप्त किये द्य राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दयाशंकर पांडे ने बताया कि इस साल जनरल केटेगरी का कट ऑफ 102,अन्य पिछड़ा वर्ग 91,अनुसूचित जाति 87 एवं दिव्यांग की मेरिट सूची का कट ऑफ 83 था द्य उक्त परीक्षा में चयनित बच्चों कों कुल 48000₹ की छात्र वृति नेशनल स्कालरशिप पोर्टल के माध्यम से मिलती है जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं शैलेश कुमार एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारीयों ने सभी चयनित बच्चों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।




