पदक व प्रशस्ति पत्र पाकर खिल उठे चेहरे

गौरी बाजार/देवरिया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा में ष्अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2024ष् एवं ष्अमृत कुंभ सम्मान 2024ष् संपन्न हुआ। छात्रों के द्वारा अक्टूबर माह में इस परीक्षा में भाग लिया गया था जिसका परिणाम जनवरी में निकला। विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण पदक , 17 ने रजत पदक व 22 छात्र-छात्राओं ने कांस्य पदक प्राप्त कर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया।शेष को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में 25 से अधिक देशों के विद्यालय प्रतिभाग करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा की उन्नति को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हिंदी भाषा सशक्त और समृद्ध बनेगी। प्रशस्ति पत्र व पदक वितरण के दौरान विद्यालय के मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी, प्रशासक अबू दानिश व सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।




