मिठवल कस्बे में पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/पथरा। बांसी कोतवाली के मिठवल कस्बे के पूरब एक पिकअप ने एक किशोर को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार सायं 5.30 की है। देर शाम युवक की पहचान बांसी के पिपरपतिया निवासी तौसीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर मिठवल कस्बे से बांसी के तरफ एक अज्ञात किशोर पैदल जा रहा था। तभी सामने की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई जबकि चालक पिकअप लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बांसी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को एंबुलेंस से बांसी भिजवाया। कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रयास किया जा रहा है। मृतक की उम्र देखने में लगभग 17 वर्ष का लग रहा था, जो सफेद टी-शर्ट काली पैंट पहना था।




