गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ढेबरुआ में रैली निकालकर नामांकन पर दिया गया जोर

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बढ़नी के प्राथमिक विद्यालय ढेबरुआ द्वारा शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक अभियान की रैली निकाली गई। रैली का भ्रमण ढेबरुआ एवं शिवभारी गांव में कराया गया। रैली के उपरान्त गावं के दो नये बच्चों का नामांकन किया गया। विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष द्वारा बच्चों को माला पहनकर एवं चन्दन लगाकर नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत भी किया गया। छात्रों ने पढ़ लो बिटिया पढ़ लो बहना, ये है जीवन का गहना। पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी है घर की। सर्व शिक्षा अभियान अनूठा, नहीं लगेगा कही अंगूठा।बुखार में देरी, पड़ेगी भारी। हर रविवार मच्छर पर वार। चूहा, मच्छर और छुछन्दर, आने न दो घर के अन्दर। आदि नारों के साथ प्राथमिक विद्यालय ढेबरूवा से चौराहा होते हुए सिसवा उर्फ शिवभारी गांव तक गई। छात्रों ने जनजागरुकता फैलाने में अपना विशेष योगदान दिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार के निर्देश के क्रम में सभी बच्चों को पुस्तक भी मुहैया कराया गया। दो बच्चों का रैली के बाद नामांकन हुआ। नव प्रवेशी बच्चों का शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रैली में प्रधानाध्यापक निसार अहमद, अनुपम तिवारी, आशुतोष कुमार मिश्रा, अंशु चौधरी, इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेन्द्र कुमार मिश्रा, शाह आलम, दीप्ति कुमारी, विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष झब्बूलाल, रसोईया किस्मती, फुलझड़ी, शान्ति तथा अन्य अभिभावक उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!