गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

28 वर्षीय अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, हत्या की आशंका

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर।28 वर्षीय अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। वहीं मौजूद लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। आपको बता दें कि सिद्वार्थनगर थाना क्षेत्र के बर्डपुर-ककरहवा स्टैण्ड के निकट सड़क किनारे कीचड़ में लथपथ युवक का शव मिला है। वहीं शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयीं। शव की अभी तक शिनाख्त नही हो पायीं है। वहीं पुलिस मौके पर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयीं। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्वार्थ ने बताया कि शव की अभी तक शिनाख्त नही हो पायीं है।शव के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!