गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सांसद जगदम्बिका पाल ने ए.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र का किया लोकार्पण

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के एएनएम से जुड़े लोगों को बस्ती मंडल बस्ती प्रशिक्षण केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। अब जनपद सिद्धार्थनगर के ।छड को अपने जनपद मुख्यलय पर ही प्रशिक्षण केंद्र पर ही प्रशिक्षण प्राप्त होगा। अब हमारे एएनएम की समय और धन दोनों का दोहन नहीं होगा। यह प्रशिक्षण केंद्र आने वाले समय में जनपद के स्वास्थ्य में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह बातें बुधवार को जनपद सिद्धार्थनगर सीएमओ परिसर में भव्य और नव निर्मित एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के बतौर मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सीएमओ सिद्धार्थनगर ने एक भव्य एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए रिक्वेस्ट और डिमांड किया था। यह पीड़ा जाहिर की थी कि जनपद सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर एक भी एएनएम प्रशिक्षण केंद्र नहीं है। जिससे एएनएम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। जिसपे मैने नीति आयोग योजना अंतर्गत लगभग 2 करोड़ 23 लाख रुपए का धन आवंटन कराया। जिसको उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ सिद्धार्थनगर इकाई कार्यदाई संस्था के द्वारा निर्मित कराकर पूरा किया गया है। जो बुधवार को बनकर सज धज कर तैयार हुआ। जिसका मुझे भव्य एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के लोकार्पण का अवसर प्राप्त हुआ है। मै जनपद सिद्धार्थनगर के विकास लिए आजीवन और तत्पर रहूंगा। उन्होंने बताया कि मुझे जनपद सिद्धार्थनगर के विकास और लोगों के स्वास्थ के प्रति व्यतिगत लगाव है। इसी क्रम में सीएमओ सिद्धार्थनगर डा० रजत कुमार चौरसिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक हमारे पास मेडिकल कालेज और जिला हॉस्पिटल में एक भी एएनएम प्रशिक्षण केंद्र नहीं था। हम सभी लोग आभारी है। आभार व्यक्त करते है। सीएमओ ने प्रशिक्षण केंद्र में एसी लगवाने की मांग किया । प्रशिक्षण केंद्र की लगत लगभग 2 करोड़ 23 हजार रूपये की लागत से भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इसके बाद बढ़नी नगर पालिका अध्यक्ष सुनील अग्रहरि एवं सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद प्रेरणा का प्रतिफल है जिसका आज उद्घाटन हो रहा है। अब जनपद सिद्धार्थनगर के एएनएम को बाहर ट्रेनिंग के लिए नहीं जाना पड़ेगा। सांसद द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के विकास और इतिहास में बहुत बड़ा अहम रोल है।सीडीओ सिद्धार्थनगर बलराम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भव्य नव निर्मित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र जनपद सिद्धार्थनगर के लिए एक वरदान साबित होगा। एएनएम केंद्र में अच्छी प्रशिक्षण जरूर मिलेंगी। इसकी जिम्मेदारी सीएमओ की होगी। एएनएम समाज के स्वास्थ्य की एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है। इनका प्रशिक्षण समय समय पर होते रहना चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, अधिकारी एवं एएनएम लोग मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!