मोबाइल द्बारा वीडियो बनाने के दौरान युवक नदी में लापता, पुलिस व गोताखोर ढूंढने में लगे

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। पड़ोसी देश नेपाल के जिला कपिलवस्तु अन्तर्गत शुद्धोधन ग्रामीण नगर पालिका के पास बेती नदी में दोपहर तीन भारतीय युवक टहलने गये थे। इसी दौरान एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाने को कहा कि नदी में कूदते समय वीडियो कैप्चर करना, इतना कहते ही वह नदी में कूद गया। दोस्त मोबाइल से वीडियो बनाने में मस्त रहें। कुछ देर बाद जब वह नदी से बाहर नहीं आया तो दोस्तों ने शोर मचाया। इतने में नेपाल पुलिस की टीम पहुंच गई। गांव के गोताखोरों की मदद से नदी में युवक को खोजने लगी। काफी देर तक खोजने के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया। नेपाल पुलिस निरीक्षक कमल छेत्री ने कहा कि टीक-टाक बनाने के दौरान युवक नदी में कूद गया और नदी में धारा तेज होने से बहकर कहीं चला गया होगा। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को खोजने में लगी हुई है। सिद्धार्थनगर जिले के अलीगढ़वा निवासी इशाक मोहम्मद अपने दो दोस्तों के साथ नेपाल घूमने गया था। दोस्तों द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाने के चक्कर में वह नदी की तेज धारा में छलांग लगा दी। घरवालों को सूचना मिलते ही वहा पहुंचकर नेपाल पुलिस के साथ युवक को खोजने में लगे हुए है।




