ई रिक्शा और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल

बहराइच। बहराइच सीतापुर मार्ग पर गदामार खुर्द के पास ई रिक्शा और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाकी लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आयीं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया। मिली जानकारी अनुसार सीतापुर के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार में गिट्टी लदे हुए ट्रक से रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाकी लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई। स्थानीय लोगों के अनुसार ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में इतना बड़ा हादसा हुआ वहीं दूसरी तरफ रोड के किनारे दो ई रिक्शा और एक मैक्स बोलोरो में ट्रक ने मार दी जोरदार टक्कर जिसमें गाड़ी पूरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गई है जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस में घायलों को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल बहराइच रवाना कर दिया जहां पर घायलों का उपचार हो रहा है। ट्रक चालक और ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है।




