पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कन्या सादुल्लानगर में मानव श्रृंखला निकाल कर सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया

बलरामपुर। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कन्या सादुल्लानगर में मानव श्रृंखला निकाल कर बच्चों को शपथ दिलाया गया और सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।जिसमें छात्र /छात्राओ को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जैसे कि निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, और सड़क सुरक्षा पर नाटक प्रस्तुतियाँ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरशद अब्बासी ने छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और अपने परिवार एवं समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और छात्रों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरशद अब्बासी,रश्मि शर्मा,विजेता अग्रवाल,कल्पनाथ दुबे,जुनैद अहमद,अफसाना खातून,सलीमा खातून,दीपशिखा,शिवम जायसवाल समेत सभी छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।।




