गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : कहासुनी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। मुकामी थाना क्षेत्र के नौखानिया गांव में पुरानी रंजिश और आपसी कहा सुनी को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्ष आपस में भिड़े गए जिसमे राम आशीष पुत्र ज्ञान दास साहनी 25 वर्ष, राजवंश पुत्र स्व संतोषी 40 वर्ष को सिर के चोटे आई है। दोनो पक्ष से पुलिस को तहरीर दी गई है।

एक पक्ष से राजवंश सहानी ने गांव के ही अंकित,गोलू,अरविंद,अवधेश ,सुरेंद्र और राम किशन के खिलाफ लाठी डंडे से मारने पीटने का आरोप लगाया है जिसमे दो को सिर में चोट आई है वही दूसरे पक्ष से राम दरस पुत्र राम चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर पुरानी रंजिश में गांव के ही कपिल, राम आशीष, सुनील, सूरज, टमालू और राज वंश मारने पीटने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनो पक्षों के छः-छः लोगो के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 504, और 506 आई पी सी के तहत मुकदमा पंजीकृत करके आवश्यक कार्यवाही की है। थाना अध्यक्ष सतेंद्र कुंवर ने बताया की आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनो पक्षों के तरफ से तहरीर मिली हुई है दोनो पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button