गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ककरहवा में छठ महापर्व पर भव्य संध्या भंडारा, 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ककरहवा/सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से सटे ककरहवा बाजार में छठ महापर्व के पावन अवसर पर युवाओं के ओर से सोमवार संध्या को एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। संध्या अर्घ्य के बाद आयोजित इस भंडारे में आसपास से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता छठी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। भंडारा के मुख्य आयोजक जयप्रकाश शुक्ल ने बताया की क्षेत्र में यह भंडारा सामूहिक सद्भावना और धार्मिक एकता का प्रतीक है इस भंडारे का आयोजन पिछले एक वर्ष से हो रहा है पिछले साल की भांति इस साल भी पूरे इलाके के लोग बड़ी श्रद्धा के साथ शामिल हुए। इस भव्य आयोजन में करीब 2 हजार से अधिक लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस आयोजन की सफलता को और भी सार्थक बना दिया। महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों ने इस भंडारे में हिस्सा लिया। इस अवसर पर हरि प्रकाश शुक्ल,अनिकेत शुक्ल,अमित शुक्ल,विक्की शुक्ल,यश शुक्ल,आकाश शुक्ल आयुष मिश्र,पीयूष मिश्र,पवन कौशल,प्रदीप,बिंदु सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!