नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, फूल-मालाओं से हुआ भव्य अभिनंदन

बहराइच/पयागपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS-2024) की परीक्षा में नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन करने वाले शुभम प्रताप सिंह का गृह क्षेत्र आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। खुटेहना चौराहा (पयागपुर) पहुँचते ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और परिजनों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और गगनभेदी नारों के बीच पूरा माहौल उत्सव में बदल गया।
गणमान्य लोगों ने किया जोरदार स्वागत
शुभम प्रताप सिंह के प्रथम आगमन पर स्वागत करने वालों की लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान योगेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, रामपाल सिंह, रंजीत सिंह, दलजीत सिंह, समरजीत सिंह, झीनकन सिंह, आनंद प्रताप सिंह, रामनारायण सिंह, सौरभ प्रताप सिंह, कमलेश सिंह, प्रिंशु, ईशू और नीरज वर्मा सहित अनेक लोगों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
वहीं सुनील वर्मा, विद्याप्रकाश, पप्पू तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षा और समर्पण की मिसाल बने शुभम
शुभम प्रताप सिंह की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2018 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की, इसके बाद वर्ष 2020 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (PG) और एम.फिल (M.Phil) पूरा किया। वर्तमान में वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी (PhD) के शोधार्थी हैं। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
परिजनों के आशीर्वाद को दिया सफलता का श्रेय
स्वागत से अभिभूत शुभम प्रताप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पूज्य स्वर्गीय बाबा डूवर सिंह एवं स्वर्गीय पिता दिनेश प्रताप सिंह के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने अपनी माता सरिता सिंह, बड़े पिता परमेश्वर सिंह, चाचा रामपाल सिंह, बड़े भाई अजीत सिंह और छोटे भाई छोटू सिंह के सहयोग के प्रति भावुक होकर आभार व्यक्त किया।




