शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ छठ महापर्व, श्रद्धा व आस्था का उमड़ा सैलाब

बांसी। सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ जनपद सिद्धार्थनगर में श्रद्धा, भक्ति और पूर्ण शांति के साथ संपन्न हुआ। जिलेभर में छठ घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। राप्ती नदी के किनारे स्थित रानी लक्ष्मी मोह भक्त घाट सहित प्रमुख घाटों पर सुबह भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने पूजा-अर्चना संपन्न की।इस दौरान जिलाधिकारी डी. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने विभिन्न घाटों पर पहुंचकर व्रती महिलाओं से आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण किया। बांसी के राप्ती नदी स्थित छठ घाट पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। समाजसेवी अमय पांडे व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी विष्णु जायसवाल ने भी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया। घाट पर उप जिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती और पुलिस क्षेत्राधिकारी सुजीत कुमार राय के निर्देशन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।सुबह की पहली किरण के साथ जैसे ही व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया, पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से गूंज उठा। हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस दृश्य का दिव्य अनुभव किया।मोहम्मद इदरीश पटवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, बांसी “नगर पालिका की ओर से पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी ताकि किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। छठ व्रती महिला, छठ घाट बांसी हम सभी ने मिलकर भगवान सूर्य से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की, प्रशासन ने बहुत अच्छी व्यवस्था की।




