एसएसबी के जवानों ने ई-रिक्शा के साथ भारी मात्रा में नेपाली शराब सहित युवक को पकड़ा

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी श्डीश् कम्पनी बढ़नी के जवानों ने एक ई-रिक्शा पर लोड 400 बोतल नेपाली शराब के साथ ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम बढ़नी को सुपुर्द कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सशस्त्र सीमा बल बढ़नी 50वीं वाहिनी श्डीश् कम्पनी के प्रभारी सहायक कमान्डेंट जाधव भूषण भरत राव के निर्देशानुसार जवानों ने बढ़नी ढेबरूआ मार्ग पर सरयू नहर पुल पर एक ई-रिक्शा पर लदे नेपाली शराब को पकड़ लिया। पकड़े गये ई-रिक्शा चालक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम रमजान अली पुत्र हज़रत अली निवासी मधवापुर पोस्ट औदहीं कला थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर बताया। पकड़े गये आरोपित ने बताया कि वह बढ़नी कस्बे से नेपाली शराब लेकर शोहरतगढ़ जा रहा था। उक्त कार्यवाही में सब इंस्पेक्टर अंकित सिंह, आरक्षी आनन्द यादव, कृष्णा मौर्य, विवेक कुमार शामिल रहें।




