गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लेदवा में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में लेदवा की मोनी व बालक वर्ग में नहरी के विजय अव्वल रहे। न्याय पंचायत मड़वा के प्राथमिक विद्यालय महथा में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दम दिखाया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय लेदवा की मोनी प्रथम , करिश्मा द्वितीय व नहरी की विद्या तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि बालक वर्ग में नहरी के विजय प्रथम, नकथर के रामरतन द्वितीय और लेदवा के रवि को तीसरा स्थान हासिल हुआ। कबड्डी बालिका वर्ग में लेदवा की टीम विजेता व कोइरीडीहा उपविजेता रही। बालक वर्ग में नकथर कई टीम विजेता व लेदवा की टीम उपविजेता रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइरीडीहा के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अध्यक्ष लालजी यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान शौकी लाल ने बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। खेल के माध्यम से बच्चों के अंदर सर्वांगीण विकास होगा। कहा कि न्याय पंचायत स्तर की जीत के बाद प्रतिभागी बच्चे अब ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोहरिया खुर्द में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान परिषदीय विद्यालयों की विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। नोडल शिक्षक संकुल दधीचि कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस दौरान न्याय पंचायत मड़वा नोडल शिक्षक संकुल पप्पू यादव, अमरेश कुमार, नागेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अमित प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार यादव, रॉबिन, तेजेंद्र प्रताप चौधरी, जयप्रकाश, बजरंगी लाल, मोहन, संजय विश्वकर्मा, लखनदर राम, विजय बहादुर, राकेश राज आदि लोगों उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!