महिला थाना ने 03 परिवारों को बिखरने से बचाया

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देश पर गुरुवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केन्द्र/नई किरण (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 05 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें परामर्श के बाद 03 पत्रावली का सफल निस्तारण कर, 03 परिवारों को बिखरने से बचाया गया। वहीं 02 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है। 03 परिवार को बिखरने से बचाने में थानाध्यक्ष श्रीमती मीरा चौहान, उप निरीक्षक राम नारायन शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी, महिला हेड कांस्टेबल सविता सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियंवदा सिंह व महिला कांस्टेबल नेहा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान निस्तारित पत्रावली का विवरण में सुभावती पत्नी शिवपूजन साकिन पड़रिया थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर, सविता पत्नी लव कुश साकिन परसा महापात्र थाना सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर और सोनी पत्नी अजय कुमार सकिन परसा महापात्र थाना व जनपद सिद्धार्थनगर थी।



