गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

धारा 144 उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण पर भाजपाइयों ने उठाई आवाज

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर डुमरियागंज क्षेत्र में निकाले गए जुलूस में धारा 144 के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण के आरोप को लेकर शनिवार सुबह बड़ी संख्या में भाजपाई डुमरियागंज थाना परिसर पहुंचे। जिलाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि, भारतभारी नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी और बढ़नीचाफा चेयरमैन धर्मराज वर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पुलिस को तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि जुलूस में तेज आवाज वाले डीजे, भारी नारेबाजी और अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण से सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग हुई। इसके अलावा, राप्ती नदी पर बने जर्जर सेतु पर प्रशासन द्वारा बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक के बावजूद जुलूस में बसें और डीजे ले जाए गए, जो प्रशासनिक आदेशों की सीधी अवहेलना है। उन्होंने बताया कि मंदिर चौराहा पर एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर पांच मिनट के लिए पुलिस बल को हटाने जैसी धमकीपूर्ण मांग की, जो कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। इस शक्ति प्रदर्शन से स्थानीय हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। भाजपाइयों ने इसे पूर्व नियोजित साजिश बताते हुए कहा कि यह सामान्य धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि साम्प्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि संबंधित व्यक्तियों पर धारा 144 उल्लंघन, ध्वनि प्रदूषण अधिनियम, सार्वजनिक अशांति फैलाने और पुलिस के अपमान समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस मामले में अनदेखी करता है तो समाज में कानून-व्यवस्था पर से भरोसा उठ जाएगा। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, राजन अग्रहरि, संतोष पासवान, रघुनंदन पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय, गणेश विश्वकर्मा, कमलेंद्र त्रिपाठी, दरोगा दुबे, रोहित सोनी आदि मौजूद रहे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही हैं, वही वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एक युवक मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!