गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

गोरखपुर: ई-रिक्शा के संचालन के लिये 19 रूट निर्धारित- एसपी ट्रैफिक

 

 

 

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ई रिक्शा (हमसफर) के युनियन के अध्यक्ष के साथ की गयी गोष्ठी पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह व संभागीय परिवहन अधिकारी गोरखपुर मंडल गोरखपुर अनीता सिंह द्वारा ई रिक्शा (हमसफर) के यूनियन के अध्यक्ष राजू शेख सरवर आलम मनोज कुमार रूप नारायण घनश्याम पासवान के साथ गोष्ठी की गयी तथा निम्नलिखित नियमो का पालन करते हुए ई रिक्शा (हमसफर) चलाने हेतु निर्देशित किया गयाः

1. गोरखपुर शहर में ई रिक्शा (हमसफर) के संचालन हेतु 19 रूट निर्धारित की गयी हैं। शीघ्र ही त्ज्व् कार्यालय द्वारा कैम्प लगाकर रूट वितरण किया जाएगा। 2.हमफसर ई रिक्शा का कलर कोड किसी भी दशा में बदला नही जायेगा। 3.सभी हमसफर ई रिक्शा का रूट नम्बर दिया जायेगा, जिससे की शहर में जाम की स्थिति न उत्पन्न हो सकें। 4.हमसफर ई रिक्शा के बाहरी बनावट में कोई बदलाव नही किया जायेगा। 5.ई रिक्शा (हमसफर) पर निर्धारित मानक के अनुसार 5 सवारी से ज्यादा नही बैठायेगे। 6.चौराहो पर किसी भी दशा में जाम नही करेगें, चौराहा से पहले या बाद में सवारी उतारेगें। 7.ई रिक्शा (हमसफर) को निर्देशित किया गया कि बिना ड्राईविग लाइसेन्स के वाहन चलाने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। 8.ई रिक्शा (हमसफर) वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेगें। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर द्वारा सभी ई-रिक्शा चालको से यातायात नियमों का पालन करते हुए बेहतर यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button