गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

कामन रिव्यू मिशन टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

प्रमोद कुमार मिश्रा/दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चल रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से आई कामन रिव्यू मिशन टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने केंद्र पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं, औषधि वितरण व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला डॉ. चंद्र प्रकाश, तथा अन्य चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। टीम के सदस्यों ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला और औषधि भंडार का गहन अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि केंद्र पर सभी विभाग सुव्यवस्थित एवं सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। मरीजों के पंजीकरण से लेकर परामर्श और दवा वितरण तक की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। केंद्र पर प्रसव सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण तथा एनसीडी जांच की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई।कामन रिव्यू मिशन टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला की स्वच्छता व्यवस्था, स्टाफ की उपस्थिति और रिकॉर्ड के रखरखाव की विशेष रूप से सराहना की। टीम ने कहा कि केंद्र पर मरीजों को दी जा रही सुविधाएं बेहतर हैं और स्वास्थ्य कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।निरीक्षण के अंत में टीम ने समग्र व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए कहा कि उतरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिले के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में से एक है, जहां पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। टीम ने आशा व्यक्त की कि इसी प्रकार की व्यवस्था और सेवा भावना अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!