नपा बढ़नी में सांसद पाल ने किया नमो योग तर्जनी मुद्रा का लोकार्पण

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नं0- 03 लोहिया नगर के बढ़नी-तुलसीपुर रोड पर नमो तर्जनी योग मुद्रा का लोकार्पण शनिवार को मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल के द्वारा किया गया। लोकार्पण के दौरान उन्होंने कहा कि योग मुद्रा स्वस्थ का प्रतीक है, आज भारत से पूरे विश्व मे योग के द्वारा करोड़ों लोग स्वस्थ हो रहे हैं। जिसके द्वारा भारत विश्व गुरु बनने की राह में चल पड़ा है। नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि ने कहा कि योग तर्जनी मुद्रा सरकार की यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। योग तर्जनी मुद्रा हर नगर पंचायत एवं महानगर बनवाया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। योग तर्जनी मुद्रा स्वास्थ्य का प्रतीक है। यदि मनुष्य प्रतिदिन अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर लें, तो वह पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम को भाजपा नेत्री साधना चौधरी, भाजपा नेता सिद्धार्थ शंकर पाठक, राजू शाही और नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष रितेश शर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुए योग का महत्व बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बढ़नी नगर पंचायत के सभासद निजाम अहमद, निसार अहमद, सतीश शर्मा, मोहम्मद अकबर, मनोज यादव राजीव सिंह, दीपमाला, दरख्शा, आसमा खातून, कृष्ण मोहन गुप्ता, सूरज अग्रहरि, ध्रुव चतुर्वेदी, दिलीप पाण्डेय, मनोज गोयल, राजेश पाठक, अनिल अग्रहरी, अमित मौर्य, सतीश गुप्ता, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहें।



