उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अवैध उर्वरक का गोदाम किया गया सील

सिद्धार्थनगर। रविवार को शोहरतगढ़ के चोडार चौराहे पर स्थित एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप पर अपर जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ पहुंचे छापेमारी की । कृषि दुकान के प्रोपराइटर का स्टॉक रजिस्टर चेक किया और इस छापेमारी के दौरान अवैध उर्वरक का गोदाम भी सील किया गया है। यूरिया ,डीएपी और एसएसपी का सेंपल भेजकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। अपर जिला कृषि अधिकारी सूरज मौर्य ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में अवैध उर्वरक के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगा । एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप के प्रोपराइटर उर्वरक का सेंपल का रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।




