गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

यूरिया की किल्लत से किसानों में भारी आक्रोश

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में यूरिया खाद की कमी से किसानों का भारी गुस्सा सड़कों पर उतर आया। प्राथमिक ग्रामीण सहकारिता समिति धेन्सा नानकार पर गुरुवार को करीब 500 किसानों ने यूरिया वितरण में अनियमितता का विरोध किया। किसान रात 3 बजे से ही समिति के बाहर लाइन में खड़े थे। समिति ने सुबह 9 बजे यूरिया वितरण का वादा किया था। लेकिन दोपहर तक न तो कोई कर्मचारी आया और न ही वितरण हुआ। इससे नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे पर करीब एक घन्टे तक जाम लगाया। भाजपा नेता रमाकान्त के नेतृत्व में सिंह किसानों का आरोप है कि समिति और कृषि विभाग की मिलीभगत से यूरिया का अवैध कारोबार चल रहा है। इससे उनकी खरीफ फसल प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता रमाकान्त सिंह के नेतृत्व में किसानों ने यूरिया कालाबाजारी बन्द करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं राज्य सरकार का कहना है कि इस बार पिछले साल से ज्यादा यूरिया का आवन्टन किया गया है। लेकिन जमीनी स्थिति अलग है। किसानों का कहना है कि यूरिया सीधे नेपाल भेजी जा रही है, जहां यह 1000 से 2000 रुपये प्रति बोरी तक बिक रही है। किसानों को चिन्ता है कि समय पर खाद नहीं मिलने से उत्पादन प्रभावित होगा और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!