उत्तर प्रदेशबस्ती
बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक हुआ सम्पन्न

बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती में शिक्षक अभिभावक संघ की एक बैठक आहूत की गई। जिसमे सभी कक्षाओं के छात्राओं के अभिभावक विद्यालय में आये । जिसमे सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष पद के लिए शाहिना खातून,उपाध्यक्ष पद के लिये प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून, उपमंत्री वसी अहमद खां, कोषाध्यक्ष अमित कुमार शुक्ल,सदस्य राम निवास कसौधन का चयन किया गया। जिसका सभी अभिभावकों एवं सदस्यो ने समर्थन किया । बैठक को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिका रीता देवी,अलका पाण्डेय , शाबाना अंजुम, खालिदा परवीन, नुसरत फातिमा , आरिफा खातून, इरम फातिमा सुप्रभा पाण्डेय रचना सिंह , प्रवीन बानी आदि का विशेष योगदान रहा। इस दौरान प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने आये हुए अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।



