गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : डीएम ने तहसील बांसी का किया औचक निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के तहसील बांसी का जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा गुरुवार को निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी कोर्ट को देखा गया। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट केस पत्रावली में 05 वर्ष से लम्बित प्रकरणों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देश दिया। वहीं धारा 67 का मौके पर जाकर निस्तारण करायें। पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र, आर0सी0 वसूली, ई0डब्ल्यू0एस0 प्रमाण-पत्र आदि पत्रावली का गहनता से जांच किया गया। आई0जी0आर0एस0 निस्तारण आख्या को जिलाधिकारी द्वारा पढ़ा गया।

वहीं सम्बन्धित आई0जी0आर0एस0 शिकायतकर्ता को फोन लगाकर जानकारी प्राप्त की गई कि शिकायत के निस्तारण से सन्तुष्ट है। वहीं शिकायताकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि लेखपाल मौके पर नही आया था, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदार को मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इसके पश्चात अभिलेखागार, भूलेख, संग्रह अभिलेखागार, नजारत, खतौनी कक्ष, आपूर्ति कार्यालय, डाक डिसपैच रजिस्टर, आर0के0पटल आदि विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया गया। वहीं जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर की साफ- सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी बांसी कुणाल, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रदीप कुमार यादव, तहसीलदार बांसी, नायब तहसीलदार बांसी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button