गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच जिले के पयागपुर तहसील अंतर्गत हुजूरपुर विकास खंड में अवैध मदरसे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच। जनपद बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घिसीयौना गांव में तहसील प्रशासन पयागपुर ने अवैध रूप से संचालित मदरसे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ढहाने का कार्य जारी रहा । मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार बिना वैध अनुमति और नियमों के विपरीत किए गए निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जो भी निर्माण अवैध पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी रही, जबकि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
⚖️ “कानून से ऊपर कोई नहीं, जो अवैध है वो हटेगा!”

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!