सादुल्लानगर मंडल में सुनी गयी मोदी की मन की बात

बलरामपुर ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी 2025 को श्मन की बातश् कार्यक्रम के 118वें एपिसोड में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारतीय गणराज्य की 75वीं वर्षगांठ है।जो हमारे संविधान के 75 वर्षों की यात्रा को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने संविधान सभा के सदस्यों को नमन किया और चुनाव आयोग की निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कुंभ मेले में युवाओं की बढ़ती भागीदारी की भी चर्चा की, जो हमारी सभ्यता से जुड़ाव को मजबूत करती है। उन्होंने अंतरिक्ष में पौधों की खेती के लिए इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयासों का उल्लेख किया, जहां लोबिया के बीजों को अंतरिक्ष में अंकुरित किया गया है। इसके अलावा, प्प्ज् मद्रास के म्Ûज्मड सेंटर द्वारा अंतरिक्ष में निर्माण के लिए नई तकनीकों पर किए जा रहे शोध की भी सराहना की, जो गगनयान मिशन और भविष्य के अंतरिक्ष स्टेशनों को मजबूत करेगा। मंडल अध्यक्ष बिष्णु प्रताप गुप्ता ने बताया कि मोदी जी कि मन की बात सादुल्लानगर मंडल के सभी 98 बूथों पर सुना गया ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता,राधेश्याम गुप्ता,भगवान पूजन पटेल,सुमित सिंह,राम मूरत प्रजापति,राम अवधशर्मा,प्रदीप,शानू आदि लोग उपस्थित रहे ।।




