गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कैरियर गाइडेंस एंड काउंसिलिंग ऑफ स्टूडेंट कार्यक्रम का आयोजन

सिद्धार्थनगर। भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना पीएम श्री योजना के अंतर्गत आज पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनपारा,जोगिया, सिद्धार्थ नगर में कैरियर गाइडेंस एंड काउंसिलिंग ऑफ स्टूडेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम अतिथि गणों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया,इसके बाद बालिकाओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत गाए।विद्यालय स्टाफ के द्वारा सभी अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। बच्चों ने जिज्ञासा बॉक्स, विज्ञान, मानविकी, वाणिज्य आदि से संबंधित कैरियर का चार्ट, कक्षा 8 के बाद की शिक्षा के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं की सूची का चार्ट आदि बहुत सुन्दर तरीके से बनाकर प्रस्तुत किया। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री कमला प्रसाद जी, समाज कल्याण विभाग के इंजीनियर श्री भूपेन्द्र बहादुर सिंह, महिला थाना सिद्धार्थ नगर की प्रभारी श्रीमती भगवंती पांडेय जी एवं उनकी पूरी टीम, पशु चिकित्सा अधिकारी जोगिया श्री प्रदीप कुमार जी, उपकेन्द्र महला के ब्भ्व् श्री सूरज मोदनवाल जी, वरिष्ठ शिक्षक श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह जी एवं श्री जितेन्द्र वर्मा जी आदि सम्मानित लोगों ने बच्चों द्वारा बनाई गई सामग्रियों का अवलोकन किया एवं उनसे सम्बंधित बिन्दुओं पर छात्रों से चर्चा परिचर्चा भी किया गया।सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा कैरियर गाइडेंस के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने एक एक बच्चों के पास जाकर उनकी बातें सुना और बालमन की जिज्ञासाओं का तर्कपूर्ण समाधान किया। हम सभी विद्यालय परिवार के लोग अपने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए कृत संकल्पित हैं, हमारा लक्ष्य है कि हमारे विद्यार्थी अपने जीवन में सफल हों एवं एक अच्छा नागरिक बन कर देश के विकास में योगदान दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!