गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

शाइन कोचिंग क्लासेज की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर। शाइन कोचिंग क्लासेज की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें लगभग तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संस्था के प्रबंधक जगन्नाथ यादव ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट देकर परीक्षा कराया गया है, इस प्रतियोगिता का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। प्रथम पांच मेधावियों को कोचिंग निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। वही टॉप 20 मेधावियों को पुरस्कार वितरण करके सम्मानित किया जाएगा। बाकी सभी विद्यार्थियों को संतावना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रबंधक जगन्नाथ यादव ने बताया कि बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए मेरे संस्थान शाइन कोचिंग क्लासेज नंदौर पर प्रत्येक वर्ष प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिससे परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा को सुगम बनाया जाए। वही सह प्रबंधक जितेंद्र पाल ने कहा कि ऐसे प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है।संस्थान के सहयोगी आकाश सरकार ने कहा की ऐसे प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन से बच्चे का सर्वांगीण विकास के साथ-साथ परीक्षा में बैठने की एक कला का अनुभव होता है। वही जब हमारे संवाददाता बच्चों का नब्ज़ टटोला तो बच्चों ने बताया कि मुझे डॉक्टर और आईएएस बनना है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!