सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी प्रांगड़ में भव्य रूप से आयोजित

सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025 को लेकर बुधवार को विकास खण्ड बर्डपुर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी प्रांगड़ में भव्य रूप से आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणगप्पा जी एन रहे। जिन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए तथा बच्चों को मार्च पास्ट की सलामी देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के कई विद्यालयों व ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। वहीं खिलाड़ियों ने प्रथम दिवस कबड्डी एवं खोखो के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतिभाग किया । इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल नितेश पांडेय अमित उपाध्याय अर्जुन चौधरी साधुशरण चौहान विवेक गोस्वामी राजेंद्र कुमार विजय जायसवाल बलवंत चौधरी कलीमुल्लाह मानवेंद्र कुमार आशीष सिंह दुर्गेश कुमार शोभनाथ यादव संतोष यादव उमेश यादव श्वेता पटवा रुचि उपाध्याय सविता चौहान जेपी मौर्य उदय प्रताप यादव सतीश रामू कमलेश विश्वकर्मा रंजना निरंजन शैलेन्द्र मिश्रा सालिकराम चौधरी।




