गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर: भाजपा ने श्रद्धासुमन अर्पित कर चलाया स्वच्छता अभियान

दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसीपुर/बलरामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीदों और महापुरुषों के सम्मान के क्रम में भारतीय जनता पार्टी जनपद बलरामपुर द्वारा शहीदों और महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

बलरामपुर नगर स्थित बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर, वीर विनय कायस्थ और अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में सदर विधायक पल्टूराम, जिला महामंत्री वरूण सिंह, डॉ अजय सिंह पिंकू, अवधेश तिवारी, बिंदू विश्वकर्मा, महेश शुक्ला, ललिता तिवारी, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, सभासद पुनीत मिश्रा अंशु, राघवेंद्र कांत सिंह, सुभाष पाठक, रवि मिश्रा, नंद लाल तिवारी, संजय सोनकर, अजीत ओझा, सौरभ, साधना पांडे, आदि लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा साफ सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम एमएलके पीजी कालेज से निकाले गए प्रभात फेरी में भी सम्मिलित हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें तिरंगा बाइक रैली, शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान, पद यात्रा आदि सम्मिलित हैं। भाजपा द्वारा पूरे जनपद 1 लाख से अधिक घरों पर तिरंगे लगवाने का अभियान भी 13 से 15 अगस्त तक चलेगा इस हेतु बूथों तक तिरंगे की व्यवस्था की जा रही है। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि आजादी में अनगिनत शहीदों की भूमिका रही है अनेक लोग ऐसे है जिनका नाम इतिहास में दर्ज नही है हमें उनकी भी भूमिका को अतीत के गर्त में जाकर सभी के समक्ष लाना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button