गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता हर देशवासी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया – सुनील गुप्ता

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी पकड़ी मण्डल में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के अवसर पर शुक्रवार को तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गयी। यह तिरंगा शौर्य यात्रा पकड़ी क्षेत्र के गाय घाट से शिव मंदिर सेखुईया तक और ग्राम बुढ़नईया हनुमान गढ़ी मंदिर से पकड़ी चौराहे तक पहुंची, जहां तिरंगा शौर्य यात्रा समापन हुआ। शौर्य यात्रा के दौरान रास्ते भर लोगों ने भारत माता की जय, बंदे मातरम, भारतीय सेना जिन्दाबाद के नारे लगायें। पकड़ी क्षेत्र के गाय घाट से शिव मंदिर सेखुईया तक का शौर्य यात्रा का नेतृत्व पकड़ी मण्डल अध्यक्ष अरविन्द चौधरी और ग्राम बुढ़नईया हनुमान गढ़ी मंदिर से पकड़ी चौराहे तक का नेतृत्व मण्डल महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम पकड़ी मण्डल अध्यक्ष अरविन्द चौधरी ने कहा कि सेना ने पाकिस्तान में अन्दर जाकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। पाकिस्तान की सेना को हमारे जवानों ने धूल चटा दी। वहीं पकड़ी मंडल महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष परशुराम जायसवाल, मंत्री प्रेमचद निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष (अनु0 मो0) महेन्द्र कोरी, पारस जायसवाल, मनीराम मौर्या, सुभाष चौरसिया, विजय निषाद, राजेन्द्र निषाद, सन्तराम राजभर, मनीराम मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष (अनु0 मो0) महेन्द्र कोरी, धीरज कुमार, विश्वनाथ, रमाकान्त उपाध्याय, अरुण मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!