गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

माध्यमिक शिक्षक संघ में डॉ विकास भट्ट को मिली जिम्मेदारी

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन ने सात सदस्यीय आईटी सेल का मनोनयन किया गया है जिसमें संघ के उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ विकास भट्ट ’कामिल’ को भी स्थान मिला है। डॉ कामिल जनपद बस्ती के आनंद इंटर कॉलेज-बेलहरा में अंग्रेजी शिक्षक हैं तथा पिछले लगभग डेढ़ दशक से संगठन के क्रियाकलाप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। जनपदीय कार्यकारिणी में कई वर्षों तक विभिन्न पदों पर मनोनयन के पश्चात वर्ष 2021 में हुए संगठन के जनपदीय चुनाव में उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके मनोनयन पर बेलहरा के स्टाफ व उनके शुभचिंतकों ने बधाइयां दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!