गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

थार,बुलेट से युवती को अगवा करने की कोशिश,ग्रामीणों ने की धुनाई

सिद्धार्थनगर। दवा कराकर लौट रही युवती का आधा दर्जन मनचलों ने रोका।अपने को असुरक्षित महसूस करते हुए डरी सहमी युवती ने मोबाइल से 112 नंबर डायल पुलिस को फोन किया और गांव वालों से गुहार लगाई।पुलिस के पहुंचने से पूर्व गांव वाले एकत्रित होकर मनचलों की जमकर धुलाई कर दी।पुलिस ने आरोपितों को पकड़कर थाना चिल्हिया ले गयी। जहां पुलिस ने छः युवकों को शांतिभंग के आरोप में निरूद्ध कर दिया। चिल्हिया थाना क्षेत्र वर्डपुर टोला 12 की रहने वाली एक युवती बीती रात आठ बजे बजहा दवा खरीदने गई थी वापस लौटते समय आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार मनचलों ने युवती का पीछा करते हुए बजहा के पास उसका अपहरण करना चाहा ,फिर युवती के घर तक पहुंचना चाहे,गांव के पास पहुंचते ही युवती ने शोर मचाया तो गांव वाले इकठ्ठा हो गये और लड़की का मामला देख आधा दर्जन मनचलों की पिटाई कर दी।पुलिस ने पहुंच मनचलों को चिल्हिया थाना ले गई जहां दो दिन बाद थाना प्रभारी ने छः युवकों को शांतिभंग में निरूद्ध कर दिया।थाना प्रभारी रामदेव ने कहा कि अपहरण की घटना नहीं हुई है। छः युवकों को शांतिभंग के आरोप में निरूद्ध किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!