गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

वृद्ध ने छत के कुंडे से फांसी लगाकर दी जान

सिद्धार्थनगर/जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के तनाजवां मे एक वृद्ध ने छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। तनाजवां गांव निवासी अवधु (60)पुत्र रधु के घर रविवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी गांव के लोगों की नजर घर के चौनल पर गई तो उनके होश उड़ गए। छत के कुंडे से लटक रहा था। गांवो वालों ने सुचना जोगिया पुलिस दी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को उतरवा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया की हम घर से बाहर गए हुए थे तभी गांव से सूचना मिली तो हम लोग कर पर पहुंच गए। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष जोगिया अनूप कुमार मिश्र ने बताया की घटना की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पंहुच गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!