गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

भूपगंज में श्री राम कथा का शुभारंभ, कथावाचक अयोध्या प्रसाद ने बताया मानव जीवन का महत्व

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। नगर क्षेत्र के भूपगंज बाजार स्थित रामलीला मैदान में गायत्री नव चेतना विस्तार केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा एवं गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।बुधवार को प्रथम दिवस देवपूजन के उपरांत रात्रि में कथा का आयोजन किया गया, जिसमें शांति कुंज हरिद्वार से पधारे कथावाचक पंडित अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी ने मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बड़ी भाग्य मानुष तन पावा चौपाई की व्याख्या करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन कोटि जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है और इसका मुख्य उद्देश्य भगवान से जुड़ना है।कथावाचक ने कहा कि सच्चा धार्मिक वही है, जिसके जीवन, आचरण और व्यवहार में धर्म झलकता हो। उन्होंने ष्भक्ति सकल गुण खानी, बिनु सत्संग न पावै प्राणी के माध्यम से सत्संग और भक्ति की महत्ता को विस्तार से समझाया।प्रज्ञा पुराण की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने इसे दुःखों का नाश करने वाली कथा बताया और भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान संगत टोली के सुधीर तिवारी और संतोष द्वारा प्रस्तुत संगीतमय भजनों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में यजमान वशिष्ठ त्रिपाठी, नवचेतना विस्तार केंद्र पयागपुर के परिब्राजक ज्ञान प्रकाश शुक्ल, मालिकराम शर्मा, महराज दीन, श्याम विहारी अग्रवाल, अनुराग कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालु देर रात तक कथा का रसपान करते रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!