आर्य समाज मंदिर इकौना में 14 से 16 मार्च तक भव्य वार्षिकोत्सव

दैनिक बुद्ध का संदेश
इकौना/श्रावस्ती। आर्य समाज मंदिर, इकौना में 14, 15 व 16 मार्च 2026 को भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में वृहद यज्ञ, भजन, प्रवचन तथा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैदिक प्रवक्ता स्वामी वेद अमृतानंद सरस्वती (लखनऊ), भजनोंपदेशक पं. भानु प्रकाश शास्त्री (बरेली) तथा भजनोंपदेशिका श्रीमती अलका आर्या (नोएडा) सहित अन्य विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रातः सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यज्ञ, भजन एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक भजन, प्रवचन एवं विभिन्न सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। वहीं सायं 6रू30 बजे से 10रू30 बजे तक भजन एवं प्रवचन का विशेष कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के माध्यम से महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती वर्ष को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। आर्य समाज मंदिर के प्रधान चन्द्रकेतु आर्य ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने इष्ट-मित्रों व परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। इस आयोजन में कृष्ण कुमार आर्य (मंत्री), राम कुंवर आर्य, दिनेश जायसवाल (उप प्रधान), अनिल कुमार नैयर, हरिओम आर्य (संयोजक), संजय आर्य, सुभाष चन्द्र आर्य (कोषाध्यक्ष) सहित आर्य समाज मंदिर के सभी सदस्य सहयोग कर रहे।




