गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर में त्योहारों को लेकर प्रशासन सतर्क

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। होली, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। वहीं बलरामपुर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने मथुरा बाजार चौकी, थाना ललिया व पचपेड़वा क्षेत्र में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पैदल गश्त कर लोगों से संवाद किया और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर देने की अपील की। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी और नियमित गश्त के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ललिया डी. के श्रीवास्तव थाना प्रभारी ललिया अशोक कुमार सिंह चौकी प्रभारी प्रतीक पांडेय और तमाम अधिकारी व पुलिसगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!