उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
चिल्हिया चौराहा बना शहीद भगत सिंह चौराहा आज होगा भूमिपूजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से स्वीकृत 20.22 लाख रुपये की लागत से चिल्हिया चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस कार्य का भूमिपूजन आज प्रातः 10 बजे विधायक विनय वर्मा द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना के तहत चौराहे को शहीद भगत सिंह चौराहे के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की पहचान और भी सुदृढ़ होगी। विधायक विनय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य जनहित को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है और इससे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में वृद्धि होगी।




