उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
श्याम जायसवाल ने आशीष शोरूम का फीता काटकर किया शुभारम्भ

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ के बभनी चौराहे पर स्थित आशीष जायसवाल के नवनिर्मित प्रतिष्ठान का शुक्रवार को ष्आशीष शोरूमष् का वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने आशीष जायसवाल को नवनिर्मित प्रतिष्ठान/शोरूम शुभारम्भ के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्नति, सुख, समृद्धि एवं प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला प्रभारी हरिचरन कुशवाहा, जिलाअध्यक्ष कन्हैया पासवान, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, चन्द्रेश जायसवाल, मन्टू जायसवाल, प्रधान ओमप्रकाश, प्रधान राजेन्द्र गौतम सिंह तमाम गणमान्य उपस्थित रहें। वहीं आशीष शोरूम के शुभारम्भ पर भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने तमाम सम्मानित अतिथियों एवं गणमान्यजनों से स्नेहिल भेंट वार्ता हुई।




