गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगरसोनभद्र

सोनभद्र: पंचदशी गुप्त काशी दर्शन यात्रा के लिये मुख्य सचिव से मिले न्यास के पदाधिकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। सोनभद्र जिले के गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित पांच अगस्त से पंचतत्व की रक्षा के लिए पंच संकल्प के साथ निकलने वाली पंचदशी गुप्तकाशी दर्शन यात्रा हेतु वृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र से मिलकर गुप्तकाशी दर्शन यात्रा हेतु सादर आमंत्रित किया गया।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने सोनभद्र जनपद में धार्मिक ऐतिहासिक पौराणिक महत्व के पर्यटन स्थल पर आने वाली कठिनाइयों पर वार्ता किया। दुर्गाशंकर मिश्र ने सोनभद्र के जिला अधिकारी रहते हुए किए गए कार्यों को याद करते हुए चर्चा किया और आश्वासन दिया कि हम एक बार सोनभद्र घूमने जरूर आएंगे। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने ऊँ पर्वत को जाने वाले रास्ते में आनेवाली कठिनाईयों को दूरकर यथा शिघ्र सड़क निर्माण का आग्रह किया। साथ मे गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रहरी प्रभात ओझा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button