गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

बड़े मंगलवार पर आयोजित भंडारे में सैकड़ो लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

मेंहदावल/संतकबीरनगर। ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार पर वरिष्ठ भाजपा नेता मदन सिंह की देखरेख में विशाल भण्डारा का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी का पूजन अर्चन करने के बाद प्रसाद वितरण व भंडारे का कार्य शुरू हुआ। क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावा दूर दराज से पहुंचे ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। भंडारे का कारण पूरा वातावरण भक्ति मय बना रहा। विगत वर्षाे की भांति इस बार भी बड़े मंगलवार पर्व पर बस्ती करमैनी मार्ग पर स्थित टड़वरिया चौराहे पर विद्वानो द्वारा उच्चारित मंत्रोच्चार के बीच भाजपा नेता मदन सिंह ने हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया। उसके उपरांत भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी राहगीरों को पूड़ी सब्जी व नुक्ती प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता मदन सिंह ने कहा कि मारुति नंदन को सच्चे मन से याद करने मात्र से ही सभी परेशानी दूर हो जाती है। बजरंग बली भक्तों की मदद के लिए सदैब तैयार रहते है। इस तरह के आयोजन से मन को शांति मिलती है। इस दौरान भाजपा नेता मदन सिंह, प्रह्लाद अग्रहरि, अभिषेक सिंह, विकास अग्रहरि, जितेंद्र चौबे, आदित्य पांडेय, लकी पांडेय, सदानन्द मौर्य, अशोक सिंह, आविष्कार सिंह, अमित तनेजा, अजित गुप्ता, व्यापारी नेता चुन्नू वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!