गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने मारा छापा कई दुकानों से लिया सैंपल

सिद्धार्थनगर। ईद उल जुहा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में दिनांक 04.06.2025 को तहसील डुमरियागंज के अंतर्गत हल्लौर बाजार में सहायक आयुक्त खाद्य।।, सिद्धार्थनगर आर.एल. यादव, तहसीलदार, डुमरियागंज एवं पुलिस बल की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा छापा मारकर मानक के अनुरूप न होने के संदेह पर कुल 05 नमूना क्रमशः काजू, किशमिश, मिश्री, पोस्ता दाना तथा मसूर दाल संग्रहित किया गया। नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी । कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने एवम प्रतिष्ठान की साफ सफाई के लिये निर्देश दिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र भानु, पी . के. वर्मा, जय प्रकाश, आर. एन. वर्मा तथा नीरज कुमार चौधरी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!