गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

वन ट्रिलियन डालर अर्थ व्यवस्था में सहायक होंगे कृषि उत्पाद: जिला उद्यान अधिकारी

बहराइच । जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वन ट्रिलियन डालर के स्तर तक पहॅुचने के लक्ष्य के अन्तर्गत 04 से 08 अगस्त 2025 तक ‘पर ब्लाक वन क्रॉपश् सप्ताह अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, बहराइच में आयोजित संगोष्ठी उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं तथा केला, शाकभाजी, फल, फूल, मसाला व अन्य औद्यानिक फसलों की खेती तथा कृषकों/बुद्धजीवियों की अभिरूचि के अनुसार उत्पादन, संवर्द्धन एवं विपणन इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषकों की आय दुगना करने के उद्देश्य से उत्पाद को प्रसंस्कृत करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, जनपद व प्रदेश के बाहर कृषि व्यापार प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अर्थ व्यवस्था को ‘वन ट्रिलियन डालर’स्तर तक पहॅुचाने हेतु कृषि उत्पाद एवं उत्पादकता को बढ़ावा देना है। उद्यान विभाग में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन की जानकारी देते हुए श्री चौधरी ने कहा इच्छुक कृषक आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नम्बर की सहायता से उद्यान विभाग के पोर्टल डीबीटी डाट हर्टिकल्चर डाट इन पर स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र या उनके कार्यालय के सहयोग से पजीकरण करा सकते हैं। कृषकों का चयन ‘‘प्रथम आवक-प्रथम पावक’’ वरीयता के आधार पर किया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, उद्यान निरीक्षक पंकज वर्मा सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी तथा 50 से अधिक कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!