दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ आयोजित हुई बैठक

डुमरियागंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के प्रशिक्षण हाल में दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ एक बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें योजनाओं से संबंधित तमाम जानकारी दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों को दी गई। बैठक के उपरांत पांच नेत्र विहीन दिव्यांग बच्चों को चश्मा वितरित किया गया। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, सेंज इंटरनेशनल इंडिया, स्पर्श बधिरांद परियोजना के अंतर्गत आयोजित बैठक में विशेष शिक्षकों ने सरकारी योजनाओं के संबंध में बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा है। इस मौके पर विशेष शिक्षक गणेश गौड़ ने बताया कि दिव्यांग पेंशन, रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण, शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना आदि के विषय में यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी विशेष शिक्षक प्रत्येक दिव्यांग बच्चों पर कार्य कर रहे हैं। जिससे उनका सीधा लाभ मिल सके। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर गोरखपुर बालमुकुंद पांडेय ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर के दिव्यांग युवाओं को जोड़कर एक समूह का गठन किया जाना है प्रत्येक समूह में पांच दिव्यांग युवा शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि स्वरोजगार से संबंधित जानकारी देकर दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक सोनू नाई,सिस्टर मार्था, रामकुमार चौधरी, अंजनी सिंह ,शिवम शुक्ला, अंशिका श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, रोशनी, चिंता जी आदि लोग मौजूद रहे।
19 अगस्त को आयोजित होगा दिव्यांगता चिकित्सा कैंप
डुमरियागंज। आगामी 19 अगस्त को ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के परिसर में दिव्यांगता चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें दिव्यांग बच्चों की जांच कर प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए विशेष शिक्षक गणेश गौड़ ने बताया कि कैंप का आयोजन परिसर में दिन में 10 बजे आयोजित होगा। दिव्यांग बच्चों के अभिभावक कैंप से पूर्व आधार कार्ड व फ़ोटो के साथ संपर्क करें।




