गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसएसबी लखनऊ को एनईआर गोरखपुर ने हराया

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी के रामलीला मैदान में जागृति स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय 44वें ऑल इंडिया वॉलीबाल टूर्नामेन्ट प्रतियोगिता का पहले दिन का पहला मैच एलपीएन दिल्ली व एसएसबी लखनऊ के बीच खेला गया। वहीं पहले दिन का दूसरा मैच महिला वर्ग का बीबीएस गोरखपुर व जीएवी बढ़नी की खिलाड़ियों के बीच खेला गया। वालीबॉल टूर्नामेन्ट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच नार्दन रेलवे दिल्ली व स्पोर्ट्स हास्टल प्रयागराज के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली ने पहला सेट 20-28 से हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए आखिरी के दोनों सेटों को आसानी से 18 व 25-23 से जीतकर 2-1 से अगले दौर में जगह बनाया। वहीं वॉलीबाल टूर्नामेन्ट के दूसरे दिन का तीसरा मैच एसएसबी लखनऊ और एनईआर गोरखपुर के बीच खेला गया। एनईआर गोरखपुर ने एकतरफा मुकाबले में लगातार दो सेटों में 22-18, 25-20 से एसएसबी लखनऊ को हराया।चौथा मैच एलपीएन दिल्ली और झारखंड रेलवे धनबाद के बीच खेला गया, जिसे झारखंड रेलवे धनबाद ने 25-18, 25-20 जीता। पांचवां मैच यूपीपी लखनऊ और पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें यूपीपी लखनऊ ने 25-23, 21-25-25, 25-19 से जीत हासिल की। छठा मैच नॉर्दर्न रेलवे दिल्ली और कुरुक्षेत्र हरियाणा के बीच खेला गया, जिसे नॉर्दर्न रेलवे दिल्ली ने 25-17, 25-17 से जीता। दूसरे दिन का खेल बुधवार को सुबह करीब 4 बजे तक खेला गया। दूसरे दिन नेपाल के सांसद सिराज अहमद फारूकी व नेपाल के कृष्णानगर प्रहरी कार्यालय के निरीक्षक सूरज खत्री ने खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त किया। मैच की कमेंट्री नेशनल कमेंट्रेटर जुग्गीराम राही, निजाम अहमद व अब्दुल हलीम ने सुनाया। रेफरी के दायित्व को नेशनल रेफरी संकटा सिंह, राम शिरोमणि सिंह, उपेन्द्र बहादुर सिंह, अंकित सिंह, पंकज दूबे, सीबी मिश्र, अलीमुद्दीन आदि ने बखूबी निभाया। इस दौरान निर्णायक की भूमिका शम्भूनाथ गुप्ता एवं अंकित सिंह ने निभाई। कमेंट्री इन्टरनेशनल एनाउंसर जुग्गी राम राही, अलीम अहमद ने किया। स्कोरिंग सहर्ष प्रताप गुप्त ने किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अकील अहमद, आयोजन सचिव मो0 इब्राहिम, कार्यवाहक अध्यक्ष असलम खान, जावेद खान, अजय प्रताप गुप्त, निजाम अहमद उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!