गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

परिषदीय विद्यालय तिवारीडीह में बच्चों में वितरित हुआ पाठ्यपुस्तक

उस्का बाजार। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत स्थित परिषदीय विद्यालय तिवारीडीह में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामप्रधान मनोज साहनी ने बच्चो में निशुल्क पुस्तक का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सत्र की शुरुआत से ही परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की हाथों में निश्शुल्क पाठ्यपुस्तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा की बहुत खुशी है कि इस बार सत्र शुरू होते ही बच्चों को पुस्तकें मिलनी लगीं। परिषदीय विद्यालयों में योग्य शिक्षक तैनात हैं। अभिभावकों को भी अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। बच्चों को नियमित विद्यालय भेजना चाहिए और घर पर भी शिक्षण कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए। ग्राम प्रधान ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे समाज में परिषदीय विद्यालयों के प्रति विश्वास बनाने के लिए सजग रहें। प्रधानाध्यापक हरिशंकर सिंह ने कहा कि बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सभी अभिभावक बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन परिषदीय स्कूलों में कराए। बच्चो की पढ़ाई के लिए सरकार कई तरह की योजना बनाकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर बुद्धिराम, राम सेवक, राम शब्द, पिंटू दूबे, अनंत मिश्र आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!