ग्लोबल हैंडवॉश डे पर ‘डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत महदेवा मौलवी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। रेकिट एवं प्लान इंडिया के सहयोग से चलाये जा रहे ‘डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के अन्तर्गत ग्लोबल हैंडवॉश डे के अवसर पर बुद्धवार को विकास खण्ड शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय महादेवा मौलवी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, विशिष्ट अतिथि सहायक कमाण्डेन्ट आशीष राघव, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्रा, भरतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन के फाउण्डर मोहित नारायण एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष लालजी यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, स्वच्छता विषयक नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर हाथ धोने के महत्व को बताया। बाल संसद के बच्चों ने हैंडवॉश की सही विधि का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि इस अभियान से बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। सहायक कमाण्डेन्ट आशीष राघव ने कहा कि यदि हम स्वच्छता पर ध्यान देंगे तो स्वस्थ रहेंगे, इसलिए स्वस्थ रहने का मूल मंत्र स्वच्छता है। हम स्वच्छ रहेंगे तो भारत स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम के जिला लीड रंजीत कुमार ने कहा कि नियमित हाथ धोना बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा बच्चो एवं अभिभावकों के बीच 563 डिटॉल साबुन का वितरण हुआ। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत मस्तान शेरुल्लाह, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से प्रसून शुक्ला, अमन शर्मा, रोहित दूबे, पीरामल फाउण्डेशन से सत्येन्द्र सिंह, योगेन्द्र मोहन, उद्धार फाउण्डेशन से शक्ति मिश्रा, समाजसेवी जय प्रकाश गुप्ता, नीति आयोग से अभिनव द्विवेदी, शिक्षिका स्मृति, अलका देवी, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।




