गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

बांसी : लेखपाल कमलेश मिश्र को एसडीएम ने किया निलंबित,कब्जा हटाने के लिए मांग रहे थे पैसा

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। तहसील क्षेत्र के लेखपाल कमलेश मिश्र का संदिग्ध आडियो वायरल होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए एस डी एम प्रमोद कुमार ने तहसीलदार की आख्या पर निलंबित कर भूलेख कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है। कुछ दिनो से एक संदिग्ध आडियो गोल्हौरा क्षेत्र के लेखपाल का वायरल हुआ था जिसे संज्ञान मे लेते हुए एस डी एम प्रमोद कुमार ने मामले की जांच तहसीलदार को सौपा था।

तहसीलदार ने जांच आख्या मे अवगत कराया कि कमलेश प्रसाद मिश्रा लेखपाल रा०नि० क्षेत्र गोल्हौरा का एक संदिग्ध आडियो वायरल हुआ है जिसमें इनके द्वारा अवैध कब्जा हटाने के लिए तीस हजार रूपया पहले एवं चालीस हजार रु वाद में देने की मांग किया जा रहा है। इस आडियों में प्रथम दृष्टया लेखपाल कमलेश प्रसाद मिश्रा की आवाज प्रतीत होती है। इस प्रकार इनके द्वारा कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लघंन किया गया है। तहसीलदार बांसी द्वारा इनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही किये जाने हेतु आख्या प्रेषित किया गया है। तत्क्रम में एस डी एम ने कमलेश प्रसाद मिश्रा लेखपाल रा०नि० क्षेत्र गोल्हौरा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए निलम्बित करने का आदेश देते हुए उन्हे भूलेख कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!