गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने देखा शव तैरता हुआ

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। 50 वर्षीय उदय राज पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम उल्लहवा, का शव शुक्रवार को एक तालाब से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, उदय राज अपनी भैंस को नहलाने के लिए तालाब में गए थे, जहां नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब बदला चौराहा से गिरंट रोड पर स्थित लालू भटृ के पास के तालाब में ग्रामीणों ने शव को तैरता हुआ देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी बदला चौराहा प्रभारी संदीप कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने बताया कि उदय राज पिछले चार वर्षों से लालपुर में रहकर भिक्षावृत्ति के माध्यम से जीवन यापन कर रहे थे। उनके पांच पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं, जिनमें से एक पुत्री का विवाह अभी शेष है। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!