गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को डायरेक्टर अखिलेश पांडेय नेकिया सम्मानित

कुशीनगर/बोदरवार। स्थानीय बाजार में स्थित एम डी इन्टरनेशनल स्कूल मे हाईस्कूल मे सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को डायरेक्टर अखिलेश पांडेय ने मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। मेडल पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आज विद्यालय के छात्रों द्वारा सान्सकृतिक कार्यक्रम प़स्तुत किया गया जिसको देख अभिवावक झुम उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अखिलेश पांडेय द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्रा कुमारी मीना, सोनम सृष्टि,कृतिका ,निलम द्वारा स्वागत गीत मेरे दर पे आये अतिथि स्वागतम स्वागतम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कक्षा 2 के छात्र मोहन, संतोष व महेश द्वारा भक्ति गीत प़स्तुत किया गया जिसको सुन सभी अभिवावक झुम उठे। इस दौरान छात्रों को सम्बोधित करते हुये डायरेक्टर अखिलेश पांडेय ने कहा आज के युग मे तकनीकी शिक्षा अति आवश्यक है शिक्षा के माध्यम से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है क्योंकि शिक्षा सबसे बडा धन है इससे बडा दुनिया मे कुछ नही हमे उच्च शिक्षा के साथ साथ तकनीकी शिक्षा को भी प़ाथमिकता देनी चाहिए। आज सरकार शिक्षा को बढाने के लिए अनेक प़कार की योजनाओं को चलाकर छात्रों को आगे बढाने का काम कर रही है जो एक मिशाल है। हाई स्कूल मे अच्छे अंक पाने वाले छात्र प्रशांत पांडे ,रेनू निषाद ,रितिक कश्यप, देवेंद्र प्रताप सिंह शालू सिंह श्रद्धा पांडे प्रत्यूष सिंह, अंशु गुप्ता,सारिका सिंह, विपुल सिंह को सिल्ड व प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आये हुये आगन्तुको का आभार भगवंत पांडेय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील पांडेय ने ब्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य विपिन बिहारी पांडेय ने किया। इस दौरान कुसुम उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा एच एन तिवारी आनंद कौशल सुनील प्रजापति ओम सिंह जयशंकर राजकुमार सिंह अर्चना उपाध्याय राजकुमार शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!